बरबीघा । प्रखंड के मिर्जापुर गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान एक महिला कारोबारी को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जापुर गांव में देसी शराब के अड्डे पर छापेमारी की गई । जहां से 5 लीटर देसी शराब के साथ महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार महिला को कोविड-19 जांच कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार महिला कारोबारी मीना देवी पति कारू चौधरी के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई।जबकि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया।छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अनिल कुमार ने की। मालूम हो कि बरबीघा के मिर्जापुर ,नारायणपुर आदि देसी शराब बनाने का अड्डा है। इन अड्डों में देसी शराब बनाकर विभिन्न गांव और दुकानों में आपूर्ति भी की जाती है। यहां से शराब लेकर छोटे छोटे दुकानदार बेचने के लिए जाते हैं।