नये डीईओ ने पदभार संभाला

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिला के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में रंजीत पासवान ने शनिवार को पदभार संभाला। उन्होंने डीईओ कार्यालय में निवर्तमान डीईओ नंदकिशोर राम से पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि पिछले दिनों सरकार ने अधिसूचना जारी कर इस जिला के निवर्तमान डीईओ नन्दकिशोर राम को यहां से स्थानांतरित कर पटना सचिवालय में माध्यमिक शिक्षा का संयुक्त निदेशक बनाया है।जबकि गया जिला के डी पी ओ पद पर कार्यरत रंजीत पासवान को शेखपुरा जिला का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। पदभार ग्रहण करने के दौरान कई डीपीओ और शिक्षा कर्मी उपस्थित थे।
पदभार संभालने के बाद अगले 5 जुलाई से⁵ ए राज्य भर में शुरू हो रहे शिक्षक नियोजन कार्य के आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेने चले गए।