स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण का कार्यक्रम में उपस्थित गया के पूर्व सांसद राम जी मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके साथ पार्टी जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, नगर मंत्री पवन कुमार, संजीत पांडे, बूथ अध्यक्ष रंजीत कुमार, के द्वारा तरह तरह के पेड़ पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओ को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि हम अपने पार्टी के संस्थापक को उनके स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कर पूरे देश – विदेश के आम लोगों को संदेश देना चाहते है कि पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए वृक्षारोपण करने के बाद लगाए गए पौधों को कुछ वर्षों तक जरूर देखभाल करें।ताकि वह बड़ा होकर हमें जरूरत के ओक्सीजन सहित फल , फूल ,इमारती लकड़ी और औषधि प्रदान कर सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा हर जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक अभियान की भांति चल रहा है।