रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया डैम के रास्तों से शराब परिवहन पर अंकुश लगाते हुए पीएसआई रौशन कुमार ने 45 लीटर देशी महुआ शराब लदे एक बाइक को जब्त किया।साथ ही मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने को लेकर शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री, भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।गुप्त सूचना के आलोक में पीएसआई रौशन कुमार ने सशस्त्र बलों के सहयोग से फुलवरिया डैम के रास्तों में जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान एक बाइक पर प्लास्टिक के थैली में बन्द कुल 45 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया।साथ ही मौके से शराब तस्कर भौर गांव निवासी सकलदेव सिंह के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब परिवहन में उपयोग किये जाने वाले बाइक एवं शराब को जब्त किया गया है।वहीं गिरफ्तार शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।साथ ही कहा कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज को रविवार को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।