महिला जिला परिषद सदस्या ने वाहन चालक के अर्थी को दिया कंधा

नालंदा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा)अनुमंडल क्षेत्र के सिरदला प्रखंड के सोनवे तकिया गांव के मृत वाहन चालक को जिला परिषद सदस्य ने अर्थी को कंधा दे अपनी वफादारी का परिचय दिया । ऐसा सिरदला प्रखंड क्षेत्र के उतरी जिला परिषद सदस्य बसंती देवी ने समाजिक अवधारणा को दरकिनार करते हुए अपने वाहन चालक की शव यात्रा में बेटों की तरह भूमिका निभाई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।बसंती देवी के सबसे पुराने वाहन चालक लगभग 75 वर्षीय रामशरूप राजवंशी की मौत रविवार को उनके आवास पर अचानक हृदय गति रुकने जाने से मौत हो गई।उसके बाद आगे-आगे महिला जिला परिषद सदस्य अर्थी को कंधा देकर चल रही थी और पीछे-पीछे गांव-समाज व परिजन लोग। जो नजारा देखने लायक था। जिला परिषद सदस्य 

 बसंती देवी ने रोते रोते बताया कि काफी दिनों से हमारे पास रह कर वाहन चालक का काम करते आ रहे थे इनका घर बगल के गांव कोलडीहा में होते हुए भी हमेशा हमारे आवास पर रहा करते थे। हम लोगो के बीच अपना परिवार बनकर हर काम में साथ दिया करते थे । मरने से पूर्व कहा करते थे मेरी मौत आप के ही दरवाजे पर होगी और आप हमारे अर्थी को कंधा जरूर देना सो आज उनकी कही हुई बातें सच साबित हुई । उनके अचानक चले जाने से हमारे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

उनका अंतिम संस्कार गांव के घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण व नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।