स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर एसडीओ ने की बैठक

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा)अनुमंडल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह केेे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष के नेतृत्व में शनिवार को अनुमंडल सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झंडोत्तोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैैठक में भूमि उपसमाहर्ता प्रमोद कुमार,बीडीओ संजीव झा,बीपीआरओ राजन कुमार एवं सीडीपीओ सीता कुजूर मौजूद रहे।एसडीओ ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इंटर विद्यालय रजौली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन किया जायेगा।एसडीओ ने बताया कि प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय रजौली की छात्राएं इंटर विद्यालय रजौली में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर अनुमंडल कार्यालय रजौली तथा प्रखंड कार्यालय रजौली में राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करेंगी।पुलिस विभाग से डीएपी एवं सैप बल का एक-एक दस्ता के अलावे विद्यालयों के छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से परेड करेंगे एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे।समीक्षा बैठक में वाच्य आयोजन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।वहीं बीडीओ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रेष्ठ कर्मी का प्रस्ताव देंगे जिन्हें सम्मानित किया जा सके। एसडीओ ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में खेलकूद, कला,संगीत,समाज सेवा,कृषि, सहकारिता,उधमिता एवं सरकारी कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों की अनुशंसा हेतु संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।मौके पर भाजपा के रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन,इंटर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बालकृष्ण यादव,शिक्षक अनिल कुमार,राजद के प्रदेश सचिव सह अधिवक्ता दीपक कुमार रजक, इंटर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार तरुण,पशुपालन विभाग के डॉक्टर रंजीत कुमार,शिक्षक अनिल कुमार,राजद नेत्री पिंकी भारती,कस्तूरबा बालिका विद्यालय के वार्डन रेखा कुमारी, जदयू नेता संजय वर्मा,वशिष्ठ नारायण सिंह, राम जतन यादव, मनौउर खान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।