रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के सिरोडावर में बकरे के मटन बांटने से उपजे विवाद में एक युवती को अकेला पाकर द्वितीय पक्ष के लोगों ने हमला कर जमकर मारपीट किया।घटना को लेकर सिरोडावर पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवासी अशोक चौधरी की पत्नी कमला देवी ने बताई कि बीते 17 जुलाई की शाम लगभग पांच बजे बकरे के मटन के बंटवारे को लेकर मेरी पुत्री स्नेहा कुमारी एवं हरिनंदन रजवार की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी के बीच गाली-गलौज एवं हाथापाई हुई।वहीं रात्रि को लगभग 9 बजे मोर्हरम का ताजिया देखकर घर लौट रही थी।इसी समय रास्ते में घर के पास लक्ष्मीनिया देवी व लक्ष्मीनिया देवी की बेटी निशा कुमारी,नेहा कुमारी और बेटा राहुल कुमार,सुरेश राजवंशी के पुत्र राजू कुमार एवं ममता देवी के पति ने मिलकर लाठी एवं चाकू आदि से प्रहार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।परिजनों के सहयोग से घायल पुत्री को अस्पताल ले गई।चिकित्सक ने इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु बड़ा अस्पताल भेज दिया।पीड़ित कमला देवी ने बताई कि पुत्री के इलाज के बाद थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं घटना के मुख्य आरोपी हरिनंदन राजवंशी की पत्नी लक्ष्मीनिया देवी को गिरफ्तार किया गया।जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।