जनता दरबार में दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन,तीन नए मामले में द्वितीय पक्ष को नोटिस

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी मो गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान दो मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया,जबकि तीन मामलों में नोटिस किया गया।इस मौके पर एसआई सिद्धेश्वर सिंह,अंचल लिपिक शिवशंकर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी चन्दन कुमार मौजूद रहे।अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र से जमीन से संबंधित विवाद के कुल 5 मामले जनता दरबार में पहूंचे थे।जिसमें अमावां पूर्वी एवं डीह रजौली से आये दो मामलों में दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी के कारण ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।वहीं दोपटा गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद का जमीनी विवाद अर्जुन सिंह,जोगियामारन निवासी रामचन्द्र प्रसाद यादव का जमीनी विवाद करमी देवी एवं अमावां पूर्वी निवासी राजकुमार चौधरी का जमीनी विवाद जितेन्द्र चौधरी के साथ था।उक्त तीनों नए मामलों में द्वितीय पक्ष के लोगों की उपस्थिति नहीं रहने के कारण नोटिस जारी किया गया है।उन्हें अगले शनिवार को लगने वाली जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है।बताते चलें कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगा कर विवादित मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा करना है।प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें रैयती भूमि से सम्बंधित विवादों को निराकरण किया गया।साथ ही आमलोगों से अपील किया गया कि वे जमीन से सम्बंधित विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा न करें,बल्कि थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में आएं।