रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव से एएसआई संजय कुमार ने पुराने शराब मामले में एक नामजद अभियुक्त को गुप्त सूचना के आलोक में गिरफ्तार किया।वहीं न्यायालय से निर्गत चार वारंटियों को भी पुलिस हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बीते मार्च माह में एसआई गौतम कुमार ने एक बाइक पर लदे 36 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया था।जबकि शराब धंधेबाज जंगली रास्तों के सहारे भागने में सफल हो गया था।जब्त शराब एवं बाइक को लेकर थाना काण्ड संख्या 98/24 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।प्राथमिकी अभियुक्त अंबातरी गांव निवासी कुलदीप यादव के बेटे अजीत यादव विगत महीनों से फरार चल रहा था।इसी बीच गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस बलों के सहयोग से नामजद अभियुक्त अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय नवादा से निर्गत आदेश के आलोक में चार वारंटियों को हिरासत में लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को स्वास्थ्य जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।वहीं फरार चार वारंटियों को पुलिस हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।