हड़ताली शिक्षकों ने कोरोनो वायरस से बचाव के लिए चलाया “गाँव की ओर” मुहिम

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति गिद्धौर के बैनर तले प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों ने कोरोनो वायरस से बचाव के लिए “गाँव की ओर चले” जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रखंड के पतसंडा संकुल संसाधन केंद्र के अल्पसंख्यक मुहल्ला में कोरोनो वायरस से बचाव के तरीके और अफवाह के बारे में जानकारी दी गई। वहीं लोगों को जागरूक करते हुए जिला कोषाध्यक्ष व मंडल सदस्य राजीव वर्णवाल ने कोरोनो वायरस से बचाव की पूरी जानकारी दी गई एवं सुरक्षा से बचाव के लिए डेटॉल साबुन आम ग्रामीणों में बांटा गया।उन्होंने बताया कि कोरोनो से बचाव के साथ साथ हमारा हड़ताल भी जारी रहेगा। हमलोग हड़ताल पर रहते हुए आम जनता को कोरोनो वायरस से लड़ने और बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करते रहेंगे।वहीं उन्होंने आगे जानकारी देते बताया कि प्रखंड के सभी हड़ताली शिक्षक 16 मार्च से 31 मार्च तक जत्था बना कर प्रखंड के हरेक पंचायत में घर घर जा कर कोरोनो से बचाव के तरीका बताएंगे और उससे बचाव के लिए डेटॉल साबुन और सेनेटाइजर का वितरण करेंगे। इस अवसर पर जागरूकता अभियान में राजीव वर्णवाल, बशिष्ठ यादव, ब्रजेश सिंह, मंटू मंडल,रंजीत यादव,कैलाशपति यादव, दयानंद साव, अवधेश पप्पू, कुमार परवेज, संतोष सिंह, संजय रजक, अशोक पासवान, कुमार राजीव रंजन, संतोष पासवान, अल्लाउद्दीन अंसारी, सज्जाद अंसारी, राजबंश केशरी, हमीदा खानम, निरंजन सिंह, राकेश तिवारी, सतीश कुमार, रवि कुमार रवि, अनुपमा कुमारी, रावत निर्मला इंद्रदेव, रेखा कुमारी, सिलविना हेम्ब्रम, कल्पना कुमारी, द्रोपदी कुमारी, नुसरत जबी, कृष्णा राम, विन्देश्वरी यादव,रविंद्र कुमार, जयकांत सिंह,ग्रामीण मुमताज दीवाना,शीरा खातून,सीता देवी,शबाना खातून,मीरा देवी,पातो रवातून सहित कई शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थे।