गिद्धौर (अजित कुमार यादव)बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय में शिक्षकों का अनिश्चित कालीन हड़ताल 11वें दिन भी जारी रहा. शिक्षकों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीति के आगे प्रदेश भर के शिक्षकों का उबाल चरम पर है. सरकार अगर यथाशीघ्र साढ़े चार लाख शिक्षकों को वेतनमान नहीं देती है तो पूरे बिहार के शिक्षक सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे. साथ ही धरना को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव ने कहा कि सरकार चाहे जितना भी प्रताड़ित करे शिक्षक बिना वेतनमान लिये वापस जानेवाले नहीं. सभा को शिवकुमार पासवान ने भी सम्बोधित किया. अध्यक्षता करते हुए शिक्षिका अनुपमा कुमारी ने सरकार को ललकारते हुए चुनौती दिया कि सरकार अपनी दमनात्मक कार्रवाई से बाज आए नहीं तो हम शिक्षिकाएं सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे.संचालन राजवंश केशरी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बशिष्ठ यादव, महासचिव ब्रजेश सिंह, मीडिया प्रभारी दयानन्द साव,रंजीत यादव, कैलाशपति यादव,शिखा स्वरूप, शिवशंकर पाण्डेय, शक्तिधर,अनिता कुमारी, रेणु कुमारी, कुमारी रीना भारती,ललिता कुमारी, वंदना कुमारी, गुलनार प्रवीण, तरन्नुम कौशर,प्रतिभा कुमारी, रिंकी कुमारी, आशीष कुमार भारती, राजवंश केशरी, जयकांत सिंह, महादेव यादव,शाहिद हुसैन, अलीमुद्दीन अंसारी, राजेश कुमार पाण्डेय, विकास केशरी, प्रदीप प्रभाकर,कंचन कुमारी,मंटू मंडल, अवधेश कुमार पप्पू, साबिर अंसारी, संतोष पासवान, रामकुमार तिवारी, सुशील रजक, आदित्य कुमार, संतोष सिंह, सबुजा कुमारी, महादेव यादव,जयप्रकाश पंडित, विनीता कुमारी, संगीता कुमारी, व्यास यादव, कुमार राजीव रंजन, रवि कुमार रवि, आदित्य कुमार, सिलविना हेम्ब्रम, अलाउद्दीन अंसारी, अनुपमा कुमारी, देविका सिंह, मीनाक्षी कुमारी, उमाशंकर प्रसाद, रंजन कुमार साव,दीपक कुमार, सुनील कुमार, विक्रम कुमार अलावे सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.