धारने का 11वें दिन भी शिक्षकों ने किया अपने बच्चों संग प्रदर्शन।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे) प्रखंड के बीआरसी भवन में प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों का धरना प्रदर्शन का आज 11वां दिन भी जारी रहा ।आज सभी नियोजित शिक्षकों ने अपने बच्चों के साथ बीआरसी भवन से बैनर लेकर अपनी मांगों को मजबूती से रखते हुए पैदल यात्रा करते हुए मुख्य सड़क से सिंचाई कलोनी से होते हुए प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रति लिपि दें कर अपनी मांगों पर डटे रहने की बात कही , प्रखंड शिक्षक संघ के अध्यक्ष लखन मंडल ने कहा कि जब तक सभी शिक्षकों की मांगे पे गौर करते हुए सरकार समान काम के बदले समान वेतन देने का वादा नहीं करती तब तक संध के माध्यम से सभी शिक्षक प्रखंड बीआरसी भवन में धरना प्रदर्शन करते रहेंगे इस मौके पर शिक्षक उमेश दास , विनय दास, निरंजन सिंह, हीरालाल सिंह, विपिन सिंह, एवं काफी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद थीं।