धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति ट्रस्ट का छठा स्थापना दिवस

नवादा
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नवादा से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
नवादा: नवादा जिले के हिसुआ प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित सम्राट अशोक सभागार में सम्राट अशोक कुशवाहा समिति के छठे स्थापना दिवस सह सम्राट अशोक की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई।समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।समारोह में आये अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।समारोह में चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प समर्पित करने उन्हें नमन किया गया।
मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा ने समारोह को संबोधित करते हुए सम्राट अशोक के कृतित्व एवं व्यक्तिव की चर्चा करते हुए इशारों -इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खेती नही करते हैं और अपनी कोठी भरने की बात करते हैं। दूसरे के खेत मे हम फसल लगा रहे हैं अब उसकी मर्जी नही चलेगी।दूसरे की खेती भी नही करेंगे और उसकी मर्जी भी नही चलने देंगे।उन्होंने कहा कि ऐसी भी बात नही है कि हमारी राजनीतिक जमीन नही है जमीन हमारी है और मालिक कोई दूसरा बैठा हुआ है। हम लोग अब उसे समझा देंगे। सम्राट अशोक महान के समय में तलवार के दम पर काम होता था लेकिन परिस्थितियां बदल गयी है।आज हमलोगों को सूझ बूझ से काम करने की जरूरत है।बहस करके उसको समझा दीजिये।अपनी जमीन का मालिक खुद बनिये।हाँ इस बात का ध्यान रखना है कि खेती करने में हम दूसरे लोगों से भी सहायता लेते हैं करना यही है कि फसल काटने के बाद जब कोठी भरने की बात आएगी तो हम उसे उसका हिस्सा भी देंगे।हमलोग में इतनी क्षमता है कि हम किसी को हाथ उठा कर दे सकते हैं हमें अपनी जमीन का हिस्सा हर हाल में चाहिए।उन्होंने आगामी चुनाव में बदलते समीकरण के बीच उन्होंने कहा कि समय का इंतजार करना है आप जो चाहते हैं वही होगा।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी बर्मा ने कहा कि सामाजिक एकता के बदौलत ही हमे राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगी इसे हर हाल में कायम रखना है। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के वरीय सदस्य एवं उपेंद्र कुशवाहा के करीबी नेता मुसाफिर कुशवाहा ने किया। मंच का संचालन आर एस मेहता एवं अध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त रुप से किया।ट्रस्ट के सचिव डॉ रमेश कुमार ने ट्रस्ट की उपलब्धियों सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।समारोह के पूर्व दर्जनों टमटम पर सम्राट अशोक,भगवान बुद्ध,सावित्री बाई फुले,डॉ भीम राव अंबेडकर, बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद ,ज्योतिबा फुले सहित कई लोगों की झांकी के साथ सैकड़ों की संख्या में नगर का भ्रमण किया।नगर में शोभा यात्रा के दौरान लोक गायक जितेंद्र एवं धर्मेंद्र की जोड़ी ने दार्शनिक एवं सामाजिक गीतों से शमां बांध दिया।समारोह में झांकी में शामिल विभिन्न रूपों में सभी बच्चों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।।समारोह में बिहार शरीफ के मेयर प्रत्याशी सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या कुमारी,सौरभ सुमन,नागमणि कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, कुशवाहा सेवा समिति के अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष डॉ भोला प्रसाद कुशवाहा,मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुशवाहा, पत्रकार मुकेश कुमार कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा,ललन प्रसाद कुशवाहा ,डॉ बिपिन कुमार, अरुंजय मेहता,विक्की कुशवाहा,सुरतदेब नारायण मौर्य, सच्चिदानंद कुशवाहा,अधिवक्ता नीतीश कुमार,ललिता देवी सहित ट्रस्ट के सैकड़ो सदस्य एवं जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये लोग मौजूद थे।