प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अप्रैल को 100 वें मन की बात संस्करण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान

नवादा
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
नालंदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 अप्रैल को 100 वें मन की बात संस्करण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार के नेतृत्व में नालंदा विधानभा के ग्राम बड़गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। सुधीर कुमार ने कहा की भाजपा जनता की जमात की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास है। भाजपा का एक ही मिशन है, 2024 फिर से एक बार मोदी सरकार और 2025 मे पूर्ण बहुमत के साथ बिहार में भाजपा की सरकार अब इसमें सफलता हासिल करने मे हमलोग को कई कार्यक्रम की तैयारी करनी है। आज पुरे विश्व मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री ने मन की बात के द्वारा जनता से बात करना शुरू किया। जिसका 30 अप्रैल को 100 वां एपिसोड है। आज देश मे 70 प्रतिशत लोग अपने घरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात को सुनते हैं। लेकिन हमारी पार्टी चाहती है की सामूहिक तौर पर हर विधानसभा क्षेत्र मे इसे सुनाया जाए। मन की बात में प्रधानमंत्री ने पार्टी की बात न कह कर देश के युवा को उत्साहित करने के साथ विकास और देश कितना मजबूत हुआ इसकी बात कहते हैं। श्याम किशोर सिंह ने कहा विधानसभा क्षेत्रों में 100 से ज्यादा संख्या में लोग उपस्थित होकर इसे मन की बात को सुनें व जानें कि 15 साल लालू यादव और 18 साल नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को ठगने का काम किया। विधानसभा प्रभारी डा. आशुतोष कुमार कहा अगर सही ढंग से मेहनत करेंगे तो नालन्दा के सातों सीटों पर कमल खिलाएंगे। हमारे पार्टी का सिद्धांत है समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के घर तक विकास कार्य पहुंचाना। भाजपा के द्वारा देश मे चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। विपक्ष लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। इसलिए आपलोग गांव कस्बों में जाकर प्रधानमंत्री के द्वारा देश हित के लिए चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे मे लोगो को जानकारी दें। भाजपा के सरकार बनते ही बैंकों में बिना पैसे का जन-धन योजना के तहत खाता खुलवा गया। तब कांग्रेस वाले बोले की खाता खुलवाने से देश का विकास होगा क्या। देश की जनता को सरकारी योजना का पैसा लेने के लिए पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाते थे। 50 हजार रूपया लेने के लिए 30 हजार रूपया कमिशन देते थे। लेकिन आज विकास का पैसा सीधे जनता के खाते जा रहा है। गांव कस्बों में जहां बिजली नहीं थी वहां आज बिजली पहुंचाया है। गांव में बहु बेटियां शौचालय जाने के लिए शाम का इंतजार करती थी। आज गांव में हर गरीबों के घरों मे शौचालय का निर्माण करवाया गया। इस भौतिक युग में हमारे घर की महिलाएं लकड़ी से खाना बनाती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना के तहत देश में साढ़े बारह हजार करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन एवं चुल्हा दिया। गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया। आज तक देश मे किसी भी नेता ने गरीबों को मुफ्त अनाज नहीं दिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल से ही गरीबों को मुफ्त मे अनाज दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात सुनने के लिए बुथ स्तर पर एलईडी लगाये जायेंगे। मौके पर डा.संजय दास, बिहारप्रदेश अध्यक्ष रविदास, सूरज कुमार, नालंदा नगर पंचायत अध्यक्ष धमेंद्र कुमार, रजनीश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।