जमुई( ब्यूरो अजीत कुमार/संजय कुमार) जिला समाहरणालय के संवाद कक्ष में एडीएम कुमार संजय प्रसाद के अध्यक्षता में एक साथ चार-चार सेवानिवृत्त कर्मियों की विदाई सैकडों पदाधिकारी,कर्मियों ने मिलकर दिया । इस अवसर पर भूमि सुधार उप समाहर्ता मो0अतहर,जिला पंचायतीराज पदाधिकारी संतोष कुमार,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी,वरीय समाहर्ता शशि शंकर,कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद यादव,जिला मंत्री राणा शिव कुमार सिंह व इन्द्रकान्त कुंथ ने चारों सेवानिवृत्त कर्मियों को सूटकेस व बैग देकर फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त राज कुमार राजहंस ने बताया कि सरकारी नौकरी में 07 दिसम्बर 98 को गोपालगंज जिले के भौरी ब्लाक से शुरूआत किया था और 12 साल के करीब जमुई जिले में रहकर सेवा की है,और शनिवार 29 फरवरी 2020 को यहीं से सेवा निवृत्त हो गया हूँ।सरकारी नौकरी में आने की तिथि से ही तय हो जाती है कि अमुक तारीखों को मैं सेवा निवृत्त हो जाऊंगा। वहीं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में रामानंद शर्मा कार्यालय परिचारी सामान्य शाखा जमुई । स्वतंत्र कुमार चौधरी अमीन जिला भू-अर्जन कार्यालय जमुई एवं द्वारिका राम जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस जमुई को एक साथ जिले के सभी कर्मियों ने समारोह पूर्वक विदाई दी।