खैरा (रिंकी कुमारी)-लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो पटना एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार के युवा शक्ति विकास केंद्र तत्वाधान के तहत गरही सीआरपीएफ 215 बटालियन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मोशवापहड़ी गांव में शुक्रवार को भारत सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान सांस्कृतिक कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताये। मौके पर गरही कमांडेंट नागेंद्र कुमार उपस्थित ग्रामीणों को बताये कि भारत सरकार द्वारा कई तरह की योजना चलाई जा रही है जिसमें जैसे कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना, जनधन खाता योजना , वृद्धा पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना ,विकलांग पेंशन योजना ,मनरेगा ,जननी सुरक्षा योजना, कौशल विकास योजना का लाभ ले अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो हम लोगों से संपर्क करें ताकि आप लोगों की समस्या का निष्पादन कर सकें। वहीं नुक्कड़ नाटक माध्यम के द्वारा सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों के समझाया गया मौके पर सीआरपीएफ के ललन कुमार ,अभिषेक कुमार ,अमरजीत कुमार, निशा कुमारी, नवीन कुमार आदि सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे