गया के गांधी मैदान से हजारों की संख्या में ढोल-बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता हुए पटना के लिए रवाना

गया बिहार
जनादेश न्यूज़ बिहार
गया (मनीष कुमार) : जदयू ने आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करना शुरू कर दी है। इसी को लेकर एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का महा सम्मेलन रखा गया है। इसी के तहत आज गया के सांसद विजय मांझी, एमएलसी मनोरमा देवी, जदयू नेता बिंदी यादव के नेतृत्व में गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान से हजारों हजार की संख्या में सम्मेलन में भाग लेने के लिए जदयू कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। जहां ढोल-बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता वाहनों पर सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए। इस दौरान नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए।इस मौके पर जदयू सांसद विजय मांझी ने कहा कि पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूरे जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं। गया सांसद विजय मांझी, एमएलसी मनोरमा देवी, जदयू नेता बिंदी यादव के नेतृत्व में लगभग 20 हजार की संख्या में कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव है। जिसमें सभी 243 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता तन-मन से लगे हुए हैं। यह कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। वही एमएलसी मनोरमा देवी ने कहा कि सिर्फ गया ही नहीं बल्कि जहानाबाद और अरवल जिले से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए हैं। सभी कार्यकर्ता वाहनों के द्वारा पटना जा रहे हैं। जो कल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस महासम्मेलन में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे और चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। मांझी के मुताबिक इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं काफी उत्साहित हैं। मांझी ने कहा कि बिहार में युवाओं के रोल मॉडल सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार हैं। जिस तरह से उन्होंने पिछले 14 सालों में कार्य किए है उससे बिहार के लोग ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों के जेहन में हैं नीतीश कुमार।