शेखपुरा / बरबीघा : जिले के बरबीघा शहर के मिशन ओपी अन्तर्गत सकलदेव नगर स्थित एक किड्स प्ले स्कूल की संचालिका राधिका सिंह के घर पर हमला बोलकर सशस्त्र बदमाशों ने गृहस्वामी विनय कुमार के 16 वर्षीय इकलौते पुत्र हर्ष राज के सिर पर हथौड़ा से प्रहार कर उसकी हत्या कर दिया।जबकि गृहस्वामी और उनकी पत्नी राधिका सिंह के उपर भी हथौड़ा से प्रहार कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।यह घटना बीती देर रात्रि लगभग 2 बजे घटी। घटना में घायल दंपति को बेहोशी की अवस्था में इलाज हेतु पटना रेफर किया गया। घटना के दौरान गृहस्वामी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी किसी तरह घर से भाग निकलने में सफल हुई। सूत्रों ने बताया कि अपराधी पांच की संख्या में आए थे।।हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना में घायल गृहस्वामी सीमावर्ती नालन्दा जिला अन्तर्गत सारे थाना क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी है। जिले में इस तरह की क्रूर घटना से लोग अचंभित है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिहारशरीफ – बरबीघा एन एच को घंटो जाम रखा। जाम तुड़वाने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह अथक प्रयास किए।फिर भी आंदोलनकारी जाम नहीं तोड़ा।बाद में पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर जाम तुड़वाया।उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द धर दबोच लिया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस इस घटना के अनेक बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। आखिर इतनी क्रूरता से अपराधियों ने घटना को किस कारण अंजाम दिया। अब तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।