शेखपुरा : सोमवार को उप विकास आयुक्त सत्येंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की समीक्षात्मक बैठक किया गया। जिसमें सभी दल के कार्य कर्ता-गण उपस्थित थें। इस त्योहार को लेकर जिला प्रषासन के तरफ से कड़ी सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। जगह-जगह पर विभिन्न प्रकार के प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी की व्यवस्था की गई है। सभी लोगों को भाई-चारे के रूप में शांति पूर्वक इस त्योहार को मनाने का निदेश दिया गया। सभी से अपील किया गया है कि वे अपने-अपने घर में मनायें एवं सभी लोगों को एक साथ एकत्रित होने के लिए नहीं कहा गया है। इसके साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए हमारा सबसे अच्छा उपाय टीकाकरण ही आधुनिक हथियार है। सभी लोगों को 02 गज की दूरी एवं मास्क का उपयोग करना अतिआवष्यक है। हमारा शेखपुरा जिलान्तर्गत 04 प्रखंड कोरोना मुक्त हो चुका है जिसमें बरबीघा, चेवाड़ा, घाटकुसुम्भा, शेखोपुरसराय आदि बैठक में सभी लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण हेतु लोगों को विषेष रूप से प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीका करण किया जाय, जिससे शेखपुरा के नागरिक स्वस्थ एवं निरोग रहें।शेखपुरा रेलवे स्टेशन के पास बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोविड-19 का जाँच किया जाता है उसके बाद उसे घर जाने के लिए छोड़ा जाता है। शेखपुरा जिलान्तर्गत विभिन्न स्थान पर जाँच एवं टीकाकरण हेतु आदेश दिया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बकरीद पर्व को लेकर कहाॅ-कहाॅ अशांति की होने का आशंका है। अरियरी प्रखंड में एक चोरवर एवं शेखोपुरसराय में एक चरूआवाँ पंचायत में अशांति होने का संकेत मिला। वहाॅ पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था के लिए विभिन्न पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जायेगा। बैठक सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, अमीत कुमार वरीय उप समाहर्ता, एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें।