विशेष शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों के बीच सहाय उपकरण वितरित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। जिले के सरकारी स्कूलों में नामांकित दिव्यांग बच्चों को विशेष शिविर लगाकर सहाय उपकरण प्रदान किए गए ।समग्र शिक्षा अभियान डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह और संभाग प्रभारी सुनील कुमार दास की उपस्थिति में वर्ग 1 से 12 तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों को 145 सहाय उपकरण बांटे गए। अधिकाररिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें से अस्थि निशक्त 41 बच्चों को ट्राई साइकिल दी गई ।पूरे शरीर से निशक्त 21 बच्चों को व्हील चेयर 60 को श्रवण यंत्र पैर एवं हाथ से संबंधित कैलीपर 21 बच्चों को तथा 6 बच्चों को ब्रेल किट दिए गए है। ब्रेल पेपर आदि उपलब्ध कराए गए । बताया गया कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले सहाय यंत्र के लिए जिले के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से सूची मांगी गई थी । सूची आने के बाद सभी को सहाय उपकरण उपलब्ध करा दिए गए। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे ।सहायक उपकरण पाकर बच्चे काफी खुश दिख रहे थे।