शहर का सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 130 वी जयंती को बाल दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया।

जमुई
                                 जनादेश न्यूज़ जमुई                                                                                                              जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार) ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर बाल दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू को बाल प्रेम ने चाचा की संज्ञा दी। बाल प्रेम और राष्ट्र प्रेम उनके जेहन में बसता था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संरक्षण में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया और सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे। वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल किया और 1964 तक इस पद पर काबिल रहे। उन्होंने आधुनिक भारतीय राष्ट्रीय राज्य एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र की स्थापना कर स्वयं सफल वास्तुकार साबित किया।     
डॉ सिन्हा ने उन्हें देश का महान राजनेता और सच्चा सपूत बताते हुए कहा प्रतिवर्ष राष्ट्र 14 नवंबर उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाता है। उन्हें देश और बच्चों से बेहद लगाव था इसलिए वे कालक्रम में चाचा नेहरू के रूप में पुकारे जाने लगे।उन्होंने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्गो पर चलने की अपील की।
वही समारोह का आयोजन ऑक्सफोर्ड स्कूल मलयपुर, जोगा झिंगोई, चकाई आदि स्थानों पर किया गया और चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।