राजद पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुबंश प्रसाद सिंह के निधन पर जिला राजद कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। शोक सभा मे उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कहा कि वे हम लोगों ने एक गुरु, मार्गदर्शक खो दिया दिया है। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है ।इस दुख की घड़ी में राष्ट्रीय जनता दल शेखपुरा के द्वारा गहरी शोक संवेदना प्रकट करता है। राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उनकी दिगवंत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर 2 मिनिट का मौन रखा गया।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और इस दुख की घड़ी में उनके पूरे परिवार और राजद परिवार को दुःख सहने की साहस शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर पार्टी महासचिव विजय यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव जिला महासचिव भवेश भारती जिला महासचिव अनिल यादव , किसान प्रकोष्ट के जिला सचिव अशोक सिंह, प्रबक्ता रामसागर यादव, रजनीश टाइगर, कलामुद्दीन,प्रवीण पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।