समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रखर समाजवादी नेता डाॅ रधुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन पर जदयू बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन के नेतृत्व में जदयू कार्यालय सतबिगहीे शेखपुरा में शोक- सभा का आयोजन किया गया।और डाॅ रधुवंश प्रसाद सिंह को याद करते हुए सहस्त्र श्रंद्धांजलि दिया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जमुई जिला संगठन प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष डाॅ अर्जुन प्रसाद ने किया। समारोह में शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष कौशलेन्र्द कुमार, शेखोपुरसराय प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद, जदयू नेता पंकज मुखिया, कौशलेन्र्द मुखिया,सौरभ सुमन, उमेश चंद्रवंसी, जगदीश राम ,पिंकु माहतो,शंभू प्रसाद सहित सैकड़ों लोगों ने शोक-सभा मे सम्मिलित हुए ।