शेखपुरा /बरबीघा : साइंस फॉर सोसायटी बिहार के जिला शाखा शेखपुरा के द्वारा रविवार को विज्ञान शिक्षक एवं विज्ञान प्रेमी शिक्षकों की जिला स्तरीय कार्यशाला के वेबीनार का आयोजन संपन्न किया गया । जहां विभिन्न विषयों में प्रोजेक्ट तैयार करने को लेकर मंथन किया गया ।इस कार्यशाला में मटेरियल और डाटा राज्य कार्यालय सचिव उमेश कुमार के द्वारा उपलब्ध कराया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ एमपी राय , नरेंद्र कुमार जिला संयुक्त समन्वय साइंस फॉर सोसायटी शेखपुरा, और अमित कुमार जिला शैक्षिक समन्वयक साइंस फॉर सोसायटी शेखपुरा थे ।उद्घाटन सत्र में सभी अतिथियों ने जिला में कार्यशाला आयोजित करने के लिए आयोजक को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद दिया। जिला समन्वयक गोपाल जी ने विषय प्रवेश कराते हुए बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में और फिर प्रोजेक्ट की तैयारी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रतिभागियों को बताया गया कि वह किस तरह से बच्चों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए तैयारी कराएंगे ।इस दौरान मुजफ्फरपुर के डॉक्टर एनपी राय ने सतत जीवन के लिए परितंत्र एवं उसके घटक को तथा आपसी संबंधों के बारे में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की बातें कहीं । जबकि अमित कुमार जिला एकेडमिक कोऑर्डिनेटर ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने की बात कही तथा इस पर सर्वे आधारित प्रोजेक्ट बनाने की बात कही । वहीं संयुक्त समन्वय नरेंद्र कुमार ने सतत जीवन हेतु पारितंत्र विषय पर व्याख्यान दिया और बताया कि प्रोजेक्ट किस प्रकार बनवाया जाए । जिला समन्वयक गोपाल जी ने प्रोजेक्ट कैसे बनाया जाए । उसकी क्या रूपरेखा होगी ,लॉग बुक किस प्रकार का होगा, इन सब के बारे में बताया । इस वेबीनार में विज्ञान के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई, जिसका उपयोग भविष्य में पूरे समाज के द्वारा किया जा सकता है । और इसके द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता पैदा की जा सकती है ।उन्होंने इस संबंध में प्रोजेक्ट बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों को काफी उत्साहित किया एवं विशेष प्रकार की जानकारी प्रदान की। इस कार्यशाला के प्रतिभागी अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए तैयारी कराएंगे और जिला स्तरीय प्रतियोगिता अंतिम अक्टूबर या शुरू नवंबर में आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंतिम नवंबर या दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सभी उप विषयों में 1- 1 टीम का चयन किया जाएगा और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में 25 की टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।इस कार्यशाला में अमित कुमार जिला शैक्षिक समन्वयक, नरेंद्र कुमार जिला संयुक्त समन्वयक, मनोज कुमार , ए नागमणि, बृजनंदन कुमार, सुभाष चंद्रा, पंकज कुमार ,अचिंत्य कुमार, राजीव कुमार ,रंजन कुमार ,आनंद मोहन, बिहारी, सुभाष कुमार , रामविलास सिंह , दिनेश कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार इत्यादि शिक्षकों ने भाग लिया । अंत में अमित कुमार ने सभी आगत अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कार्यशाला आयोजित करने के लिए जिला समन्वयक गोपाल जी और जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया साथ ही साथ मुजफ्फरपुर के एसपी राय का इस वेबीनार में उपस्थित होने के लिए और व्याख्यान देने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।