मोरहर नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी बृद्ध व्यक्ति को मोरहर नदी में डूबने से मौत हो गई।प्राप्त सूचना के अनुसार मसौढ़ी थाना क्षेत्र के 64वर्षीय बाबुनन्द सिंह बुधवार को10बजे दिन में घर से निकले थे देररात जब वह वापस घर नही लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कही पता नहीं चला. गुरुवार को सुबह ग्रामीणों की नजर मोरहर नदी में तैरता हुआ लाश पर पड़ी तो ग्रामीणों ने उसकी सूचना परिजनों को दी सूचना पाकर परिजनों ने शव को नदी से निकाला और घटना की सूचना मसौढ़ी पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना