मसौढ़ी : चंद्रवंशी महासभा के बैनर तले स्थानीय मनीचक में धनरुआ पंचायत के पूर्व मुखिया योगेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक बैठक की गई. जिसमें जिसमें पटना जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अंजू देवी के खिलाफ अधिकारी एवं शासक वर्ग के एक दबंग राजनेता का गठजोड़ बनाकर उन्हें बर्खास्त करने की नापाक हरकत विगत तीन वर्षों से चल रही है।जिसके कारण जिला का विकास कार्य अवरुद्ध है।अतः चंद्रवंशी महासभा मसौढ़ी निर्णय लेती है।कि जबतक आरसीपी सिंह जदयू के नेता बने रहगे तबतक चंद्रवंशी समाज जदयू को वोट नहीं करेगा, कियोंकि आरसीपी सिंह का रवैया एव कार्य कल्यप अतिपिछड़ा समाज के प्रति विरोधी रहा है।इस बैठक में मुख्य रूप से विजय चंद्रवंशी,प्रखड़ प्रमुख रमाकान्त रंजन किशोर,दिनेश चंद्रवंशी, अबोध कुमार उर्फ शेरा चंद्रवंशी,राकेश कुमार उर्फ सोनू चंद्रवंशी, भरत चंद्रवंशी,मुंशी प्रसाद चंद्रवंशी, विनोद कुमार चंद्रवंशी, विजय प्रसाद धनरुआ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।