मसौढ़ी एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला का सम्मान कर रहे हैं।वही दूसरी तरफ महिला हिंसक का शिकार हो रही हैं।ऐसा मामला कुछ मसौढ़ी स्थानीय थाना क्षेत्र के दहीभता रोड निवासी धीरज कुमार की पत्नी ज्योति राज के साथ हुआ ज्योति कुमारी राज ने बताया कि।बुधवार को रात्रि में मेरे पति पटना से डियूटी कर घर आ रहे थे।घर के पास में ही मेरे पड़ोसी हरेंद्र कुमार व उसकी पत्नी सोनी कुमारी दोनों मिलकर मेरे पति पर जानलेवा हमला कर मारपीट करने लगा जब मैं अपने पति को बचाने के लिए आये तो वो लोगों मेरे साथ भी मारपीट करने लगे और मेरा कपड़ा फाड़ दिया।और मेरे गाल पर नाखून से खरोंच दिया जिससे मैं भी जख्मी हो गई और मेरी माँ को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।और मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिया।और मेरा हाथ पकड़कर खीचने लगा मै किसी तरह अपनी इज्जत बचा कर घर में भागी।और हमेशा ये लोग धमकी देता है। कि तुमको यहां पर रहने नही देगे। इस संदर्भ में पीड़ित महिला ने मसौढ़ी थाना में आकर लिखित शिकायत कराई।पुलिस ने पीड़ित महिला के दिए गए आवेदन पर अनुसंधान में जुटी हुई है।वही दूसरी घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के मलिकाना मुहल्ला में बुधवार को रात्रि में असामाजिक तत्वों के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर छेड़खानी की।पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार को रात्रि में हम अपने घर के पास बैठे हुए थे।उसी समय मुहल्ले के असमाजिक तत्वों के लड़कों ने रूबी खातून के साथघटिया किस्म का मजाक कर रहे थे तो मैंने बोला कि आप अपने घर के पास जाकर ये सब कीजिए।इसी बात को लेकर रूबी खातून, आफताब आलम, रूबी का माँ व अन्य अज्ञात लोगों ने मेरे घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट कर मेरा कपड़ा फाड़ दिया।एव मेरे दोनों बच्चों की भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। भोला कुमार, मसौढ़ी पटना