बाइक सवार अपराधियों ने समाजसेवी को मारी गोली,स्थिति चिन्ताजनक।

मुंगेर
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर (गौरव कुमार मिश्रा) : सोमवार की सुबह मुंगेर में अपराधियों ने एक समाजसेवी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो अपराधियों ने समाजसेवी रवीश यादव को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीरावस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ प्रारंभिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। ताजा खबर के अनुसार अभी उनकी स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रवीश यादव अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से मुंगेर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान आईटीआई कालेज के पास पहले से घात लगाए दो अपराधी रवीश यादव की बाइक रोककर उनके साथ उलझ गए। और फिर उन अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर रवीश यादव को गोली मार दी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि रविश यादव पर भी मुफस्सिल में मुकदमा दर्ज है। लेकिन अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जल्द ही सच्चाई का पता लगा लिया जाएगा।
ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ लोगों से घटना से संबंधित सवाल जवाब कर रही है।  पुलिस उस बिन्दुओं की पड़ताल कर रही है जिसके कारण उनकी हत्या का प्रयास किया गया । वहीं मुंगेर एस डी पी ओ और सदर थाना प्रभारी ने बताया की अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।