दो पक्षों में मारपीट चार घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : शहर में घटित दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए।घटना के सम्बन्ध में एक पक्ष की ओर से बुधौली बाजार निवासी आंनदी विश्वकर्मा की पत्नी पिंकी देवी और दूसरे पक्ष से चक दीवान मुहल्ले के दशरथ यादव के पुत्र राहुल कुमार ने एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण पीड़ित महिला पूजा करके घर वापस लौट रही थी ।तभी रास्ते में राहुल कुमार के बाईक से महिला को ठोकर लग गया। इसी के चलते विवाद बढ़ा और घटना घटी। पुलिस ने बताया कि इस विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी। जिसमे चार लोग घायल हुए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।