थाना में घुसकर हंगामा मचाते दो युवक गिरफ्तार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बीती रात्रि नगर थाना में घुसकर हंगामा मचाने और पुलिस कार्य में बाधा पहुंचने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। सूत्रों ने बताया कि सदर प्रखंड अंतर्गत रामरायपुर गांव के युवक का शादी कारे गांव में तय होने पर उसके तिलक को रोकने की मांग को लेकर उस गांव के कुछ लोग नगर थाना में आकर हंगामा मचाने लगे। साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस के सरकारी कामकाज में व्यवधान करने लगे। इस क्रम में पुलिस ने गांव के दो युवकों देवनन्दन यादव और संजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। साथ ही दोनों के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की। सूत्रों ने बताया कि गांव की एक महिला के पति की मौत के बाद से वह महिला देवर के साथ रह रही थी। जबकि उसके देवर की शादी कारे गांव में तय होने के बाद तिलक की तिथि निर्धारित हो गई। गिरफ्तार दोनों युवक उक्त शादी को बिना कोई लिखित शिकायत दिए रोकने को लेकर हंगामा मचा रहे थे।