टीकाकरण को गई टीम कई गांव से लौटी लोगों से भ्रांतियां दूर कर कोविड से बचाव को लेकर टीका लेने की अपील सीएस ने की

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। कोविड से बचाव को लेकर जिला में चल रहे टीकाकरण की गति काफी धीमी हो गई है।इस पर चिंता जताते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग टीकाकरण करवाना नहीं चाह रहे है।उन्होंने कहा कि टीका के प्रति ग्रामीणों के बीच तरह तरह की भ्रांतियां पैदा हो गई है।जिसके चलते लोग टीका लेना नहीं चाह रहे है।जबकि टीका कोविड से बचाव का एक सबसे बड़ा हथियार है। सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि बीते दिन जब टीकाकर्मियों का दल ग्रामीण क्षेत्र के पांकपर और भदौंस गांव पहुंचकर कैंप लगाया तो कैंप में टीका लेने कोई नहीं पहुंचे । जिसके कारण स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बिना टीका लगाए वापस लौट गई।उन्होंने कहा कि लोगों में इस टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। लोगों में टीका लेने से मर जाने , बीमार पड़ जाने जैसी भ्रांति फैली है। जिसे दूर करने की जरूरत है।खासकर गांव मुहल्ले के शिक्षित लोगों ,मुखिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि टीका करण बाधित रहने के कारण इस जिला के टीकाकरण का रेशियो काफी कम हो गया है।