केंद्र सरकार के 7 साल पूरा होने पर मरीजों के बीच फल व मास्क का वितरण

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। केंद्र में मोदी सरकार के सत्ता में आने के सात साल पूरे होने पर स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा कोविड केयर सेंटर के अलावा सेवा बस्ती में फल एवं मास्क का वितरण किया गया । भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सेवा सप्ताह के अवसर पर कोविड केयर सेंटर के साथ कच्ची रोड स्थित सेवा बस्ती में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ,उपाध्यक्ष विपिन मंडल की मौजूदगी में फल एवं मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया । उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश व समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है और इसके चलते कुछ लोगों ने अपने परिजनों को खो दिया है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलेखा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि एक हजार मास्क और एक सौ मरीजों के बीच फल एवं मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे वहीं नगर मंत्री पवन मंडल ने मखदुमपुर सेवा बस्ती में मास्क का वितरण किया।