कोविड से पटना के सरकारी अस्पतालों में मरे लोगों की सूचि मिला, अब तक 60 संक्रमितों की हुईं मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। राज्य स्वास्थ्य समिति ने पटना के सरकारी अस्पतालों और पावापुरी अस्पताल में कोविड से मरे शेखपुरा जिला के लोगों के नामों की सूचि सिविल सर्जन शेखपुरा को भेजी है। समिति द्वारा भेजी गई सूचि में इससे मरने वालों की संख्या 33 बताई गई है। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि इस जिला में सैंपल जांच के बाद तथा स्थानीय कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान मरने वालों की संख्या 27 है। समिति पटना से भेजी गई सूचि के नामों को जोड़ने पर इस जिला में को विड से मरने वालों की संख्या सरकारी आंकड़ों में 27 से बढ़कर 60 हो गई। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा भेजी गई सूचि में मामूली त्रुटि है।जिसकी जांच कराई जा रही है।उन्होंने बताया कि समिति द्वारा भेजी गई सूचि में जिन लोगों की मौत पटना स्थित एम्स , पीएमसीएच , एनएमसीएच और पावापुरी अस्पताल में हुई । उनका विवरण है। सी एस ने कहा कि इस जिला के कई पोजीटिव लोगों की मौत झारखंड , कोलकाता , दिल्ली ,वाराणसी , बंगलौर , लखनऊ , गुजरात , मुंबई सहित अन्य नगरों में होने की भी खबर है।लेकिन वैसे लोगों की सूचि इस जिला को प्राप्त नहीं हुई है। इस प्रकार शेखपुरा और पटना के अलावा पावापुरी में शेखपुरा जिले के 60 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।