नवयुवक संघ ने बलियो उलाय नदी पर पुल नहीं बनाने पर दी आन्दोलन की चेतावनी।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) : लगातार तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बरसात ने जन जीवन का रहन-सहन बुरी तरह ठप कर दिया है। इससे भी बड़ी दुर्गति उलाय नदी बलियो में उफान मारता पानी ने ग्रामीण सहित छात्र छात्रों का कर दिया है। यहां के लोगों का बाजार सहित अन्य क्षेत्रों से सम्पर्क टूट गया है। बीमार व्यक्ति अचेत अवस्था में भगवान भरोसे बेड पकड़ने को मजबूर हैं। आम लोगों को भी जान हथेली पर रखकर नदी पार करना पड़ता है। थोड़ा पानी कम होने पर भींगने के डर से लोग कपड़े खोलकर छोटा अन्तः वस्त्र पहनकर नदी पार करने को विवश हो जाते हैं। इससे लोगों को भारी शर्मिंदगी महसूस होती है। महिलाओं के लिए तो नदी पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। बावजूद जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नव युवक संघ संयोजक गौरव सिंह राठौड़ ने उलाय नदी के तट पर पहुँचकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के प्रति अपनी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा है कि लगातार हमारी मांगो को अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है जो बेहद निराशाजनक है। अविलंब पुल निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किया गया तो नव युवक संघ पूरे दल बल के साथ सड़क पर उतरने का काम करेगा।
मौके पर संघ के युवाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।