शेखपुरा। जिले में कोरोना का एक और नया पॉजिटिव मिला है ।जिससे यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर फिर से 13 हो गई है । हालांकि इस दौरान किसी के स्वस्थ होने का समाचार नहीं मिला है । जिले में सबसे ज्यादा 9 कोरोना संक्रमित सदर प्रखंड शेखपुरा में हैं। जबकि दो बरबीघा में और एक अरियरी प्रखंड क्षेत्र में एक सक्रिय व्यक्ति जबकि एक दूसरे जिला के है पॉजिटिव होने वाले युवा हैं। आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आया है ।आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में लगभग 9 हजार सैंपल की जांच की गई है। इसमें से 11 व्यक्ति पॉजिटिव पाएं गए हैं। इस माह में अभी तक जिले में 20 पॉजिटिव पाया जा चुके हैं। हालांकि कोरोना काल के दूसरे दौर में जिले में कुल 4710 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। इसमें से 4661 व्यक्ति पुराना को मात दे चुके हैं। जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी जरूर हो गई है ।लेकिन यह अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है। अभी भी लोगों को जागरूक रहने और सतर्क रहने की आवश्यकता है।