रजौली के 3 वैक्सिनेशन सेन्टरों पर 340 लोगों को दी गई कोरोना की वैक्सीन

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : रजौली के तीन वैक्सिनेशन सेंटरों में शनिवार को 340 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हेल्थ मैनेजर सुदर्शन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को रजौली के तीन वैक्सिनेशन सेंटरों पीएचसी रजौली, रजौली इंटर विद्यालय, हरदिया पंचायत के उर्दू प्राथमिक विद्यालय चिरैला में स्वास्थ्यकर्मियों 340 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। इसके अलावा पीएचसी में लैब पर्यवेक्षक द्वारा 55 लोगों की रैपिड एंटीजेन किट से जांच की गई। हालांकि जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला। बावजूद सभी लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैम्पल लिया गया। जांच के बाद सभी लोगों को चेहरे पर मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया।
हेल्थ मैनेजर ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण लोगों को वैक्सीन नहीं दी जा रही थी। लेकिन अब वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीकी वैक्सिनेशन सेंटरों पर पहुंचे और कोरोना की वैक्सीन लगवाएं।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट