45 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
रजौली : चितरकोली चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड की ओर से आ रहे शराब लदी एक लग्जरी कार से को जब्त कर लिया। साथ ही कार पर सवार दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम शराबबंदी को लेकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच झारखंड के कोडरमा की ओर से आ रहे एक सेंट्रो कार को जांच के लिए रोका। जांच के क्रम में विदेशी शराब इंपीरियल ब्लू का 375 एमएल का 120 बोतल शराब बरामद किया गया। जिसके बाद कार पर दो धंधेबाजों नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आनंद देव व मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दोनों धंधेबाजों को कोरोना जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली लाया गया। जहां एंटीजेन टेस्ट में निगेटिव पाया गया। इसके बाद दोनों धंधेबाजों पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। मौके पर उत्पाद सिपाही व होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।
रजौली से पंकज कुमार आर्य की रिपोर्ट