मसौढ़ी:अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में आम के पेड़ से लटका मिला.शनिवार की दोपहर को घटित घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि स्थानीय लोग शव का शिनाख्त करने में नाकाम रहे। मौके पर पहुंची मसौढ़ी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा है। और मामले की जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार,शनिवार की दोपहर में भारत गैस गोदाम के पास आम के पेड़ के पास किन लोगों की नजर सर्वप्रथम शव पर पड़ी। लोगों के द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव को देखकर प्रथम²ष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानसिक तनाव के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मसौढ़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के लिए आसपड़ोस के थाने कि पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।