मसौढ़ी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी बदरोई गांव से चौदह बोरा शराब किया बरामद

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : मसौढ़ी पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ सघन छापेमारी की गई।जिसमे बदरोई गांव के बधार से चौदह बोरा शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गए। एसआई जावेद अहमद खान ने बताया कि सूचना मिली कि बदरोई गांव के बधार में धंधेबाज ने बोरा में भरकर शराब बेचने के लिए रखा था अभी तक शराब कारोबारी के बारे मे पता नहीं चल पाया है पुलिस शराब कारोबारी को पता लगाने में जुटी हुई है बहुत जल्द ही शराब कारोबारी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।वही पुनपुन थाना क्षेत्र 16बोतल केन बियर के साथ युवक गिरफ्तार गिरफ्तार युवक पुनपुन थाना क्षेत्र के तेलियन पर गांव निवासी मोहित कुमार बताया जाता है।पुलिस की गुप्ता सूचना मिली कि एक लड़का मोटरसाइकिल से बैग में शराब लेकर पार्टी को बेचने के लिए जा रहा है।सूचना मिलते पुनपुन पुलिस कुंदन कुमार सिंह ने ददलबल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।
भोला कुमार, मसौढ़ी पटना