डॉ एमपी सिंह बने रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष , मुमताज बने जिला सचिव

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पूर्व सिविल सर्जन डा एमपी सिंह अगले सत्र के लिए रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के जिलाध्यक्ष बनाये गए। जबकि हाजी मो मुमताज को सचिव बनाया गया। कोरोना प्रोटोकोल का अनुपालन करते हुए रविवार को एक समारोह में उन्हें यह जिम्मेवारी दी गयी। निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन कुमार पाण्डेय ने उन्हें अध्यक्ष का कालर प्रदान किया । इस अवसर पर रोटरी के सहायक गवर्नर मुनीन्द्र झा, सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह, रोटरी क्लब के सदस्य प्रो रमाकांत प्रसाद सिंह, इंद्र कुमार सिंह, दीपक कौशिक, रोहित कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी लेते हुए डा एमपी सिंह ने रोटरी क्लब को और लोकप्रिय बनाने के लिए इसके विस्तार और अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का वादा किया। पर्यवारण की रक्षा के लिए जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाने के साथ साथ लोगो के मदद के लिए स्वास्थ्य शिविर आदि के आयोजन करने का वादा किया। रोटरी द्वारा कोरोना महामारी काल में लोगो के बीच बेहतर काम करने के लिए निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन कुमार पाण्डेय को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। कोरोना काल में इनके नेतृत्व में लोगो के बीच मास्क, साबुन आदि वितरण के अलावा गरीब और जरूरतमंद के बीच सुखा राशन बाँटने के कार्यो की सराहना की गयी। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि रोटरी क्लब को जिले में चलाये जा रहे सरकारी स्वस्थ्य कार्यक्रमों में भी जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। रोटरी का लोगो को सेवा करने का पुराना इतिहास है।