33 लीटर देसी शराब और दो बाईक सहित दो गिरफ्तार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। रविवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने टोटिया पहाड़ के निकट घात लगाकर दो शराब कारोबारी को 33 लीटर देसी शराब और दो बाईक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो कारोबारी देसी शराब की खेप लेकर विभिन्न बिक्री केंद्रों पर बाईक से पहुंचाने जा रहा है। सुबह के गस्ती पर निकले दारोगा उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बलो ने दोनों बाईक सवार कारोबारियों को धर दबोचा। इनके पास से 5 सौ एम एल मात्रा वाले 50 पाउच और 2 सौ एम एल मात्रा वाले 34 पाउच देसी शराब सहित दो बाईक पकड़ा गया। शराब और बाईक को जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया गया।