अभी भी कोरोना के 9 सक्रिय संक्रमित मौजूद हैं

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। जिले में अभी भी 9 कोरोना के सक्रिय संक्रमित हैं। जिसमें से पांच घर पर रहकर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। जबकि 4 लोगों का इलाज कोविड केयर सेंटर में किया जा रहा है। स्वस्थ होने वालों का प्रतिशत 99•04 हो गया है। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना के एक नए संक्रमित के मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 4692 हो गई है। जबकि इसी दौरान तीन व्यक्ति के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4647 हो गई है। कोरोना के संक्रमण के कम होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेस्टिंग और वैक्सीनेशन के काम में सुस्ती नहीं बरती जा रही है। जिले में अभी तक 78 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है ।जबकि टीकाकरण के कार्यों में भी प्रगति लाते हुए एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड से बचाव का टीका दे दिया गया है। जिले के मात्र दो प्रखंड ही अभी कोरोना से संक्रमित शेष बचे हैं। सदर प्रखंड शेखपुरा में छह और अरियरी प्रखंड में 3 सक्रिय संक्रमित बच गए हैं ।जिनके भी जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद स्वास्थ विभाग लगाए हुए हैं।