पुराना जर्जर सामुदायिक भवन हुआ धराशाई ,दो मवेशी घायल

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
अरियरी : प्रखण्ड अंर्तगत चोरवर पंचायत के महुएत गांव में एक पुराने सामुदायिक भवन का छत और दीवार अचानक धराशाई हो गया। बताया गया है कि विगत रात्रि ग्यारह बजे के लगभग में स्वतः धराशाई हो गया है।इस बाबत ग्रामीण धीरज कुमार ने बताया कि यह सामुदायिक भवन पहले का बना हुआ था और अब यह जर्जर हालत में हो गया था। उन्होंने कहा कि जर्जर हालत होने की जानकारी जनप्रतिनिधियों को पहले दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन के बगल में भगवान दास की दो गाएं बंधी हुई थी। इसमें से एक गाय को सिर के पास काफी चोट आया है।उसका सिंघ भी टूट गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अगर इस भवन के अंदर लोग सोए होते तो हादसा भयावह होने की संभावना थी।