अघरौती पोखर में डूबने से बच्ची की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : रविवार को नगर के अघरौती पोखर में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत पानी में डूबने से हो गई। मृतका की पहचान सुप्रिया कुमारी पिता अजय राम के रूप में की गई। जो कि नगर के अंबेडकर मोहल्ला में अपने ननिहाल में रह रही थी ।मृतिका सुप्रिया कुमारी का घर छोटी मिसीयां सरमेरा नालंदा जिला के निवासी अजय राम की पुत्री बताई जा रही है। बच्ची के नाना कपिल राम ने बताया कि पास के कुछ महिला और बच्चों के साथ सुबह 10:00 बजे घर से निकली थी। महिला बच्ची को छोड़ घर चली गई।बच्ची पानी में नहाने लगी धीरे-धीरे बच्ची गड्ढे में चली गई। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। जब परिजन बच्ची को खोजने लगे तो पता चला कि सुबह पोखर में नहाने के लिए गई थी।जो अब तक नहीं लौटी है ।काफी खोजबीन के बाद बच्ची पानी में मिली ।