बरबीघा। स्थानीय एसकेआर कॉलेज बरबीघा के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी भागीरथ मांझी का रविवार के दिन आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 45 वर्ष आयु के थे। स्व मांझी भागलपुर जिला अन्तर्गत सुल्तानगंज के रहनेवाले थे। विगत दस वर्ष पूर्व ये मुरारका कॉलेज सुल्तानगंज से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। इस बाबत कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवल प्रसाद ने कहा कि महाविद्यालय परिवार उनके निधन से काफी मर्माहत है । उन्होंने महाविद्यालय परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।