शेखपुरा : रविवार को शेखपुरा – मेहुस पथ में एक अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर कर तेजी से भाग निकला। घटना में बाईक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । घायलों की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत फुलैया गांव निवासी प्रकाश शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र कपिल शर्मा और 15 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार बताया गया है। घायलों का प्राथमिक उपचार बाद दोनों को रेफर कर दिया है। दोनों घायल आपस में सहोदर भाई है।