शेखपुरा / अरियरी : रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार के नेतृत्व में आरियरी मंडल के कमालपुर,गंगापुर और बेलहारी ग्राम में द्वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया । इनके साथ भाजपा जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम आनन्द,मंडल अध्यक्ष मृत्युजंय कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संजोयक डाक्टर मणिकांत कुमार,अभिमन्यु कुमार,राजा कुमार,मनोहर कुमार , के द्वारा कई फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ने कहा कि हम अपने पार्टी के संस्थापक को उनके स्मृति दिवस पर वृक्षारोपण कर पूरे देश – विदेश के आम लोगों को संदेश देना चाहते है कि पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए वृक्षारोपण करने के बाद लगाए गए पौधों को कुछ वर्षों तक जरूर देखभाल करें।ताकि वह बड़ा होकर हमें जरूरत के ओक्सीजन सहित फल , फूल ,इमारती लकड़ी और औषधि प्रदान कर सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा हर जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक अभियान की भांति चल रहा है।