अरियरी : कृषि विज्ञान केन्द्र अरियरी के प्रांगण में बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस गांव के चिन्हित 25 किसानों को खरीफ मौसम को लेकर मुफ्त में प्रत्यक्षण का अरहर बीज उपलब्ध कराया गया। सभी किसानों को 6- 6 किलो ग्राम अरहर के आधुनिक व उन्नत राजीव लोचन प्रभेद का बीज उपलब्ध कराया गया। एक बीघा भूमि में छह किलो बीज की बुवाई की जाएगी। सामस गांव में 25 एकड़ भूमि में अरहर की खेती प्रत्यक्षण के रूप में की जानी है। बीज वितरण के समय केन्द्र के कई वैज्ञानिक मौजूद थे। साथ ही किसानों को बीज बुवाई के तरीके को भी बताया गया।