शेखपुरा / अरियरी। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केमरा गांव स्थित एक घर में घुसकर गांव के ही एक मनचला युवक ने घर में अकेली एक 24 वर्षीय महिला के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सम्बन्ध में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में एक बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही विद्याभूषण सिंह के पुत्र दिवाकर कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार और महिला थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की।लेकिन दुष्कर्मी निकल भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति गाय चराने घर से बघार की ओर निकला हुआ था।जबकि पीड़िता को छोटे छोटे दो पुत्र और एक पुत्री भी है। घर में महिला को अकेली पाकर युवक ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया।