संविधान विरोधी कानून लाकर देश को बर्बाद करने की जा रही है कोशिश—कन्हैया

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
अलीगंज (समर कुमार) जेएनयू छाञ संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता डा कन्हैया कुमार ने अलीगंज प्रखंड के आढा चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार देश में संविधान विरोधी कानून लाकर आपस में बांटने व बर्बाद करने की कोशिश कीजा रही है । जिसमें लोगों को गुमराहकर भ्रम फैला कर लोगों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सरकार नागरिकता संशोधन विधेयक कानून बनाकर गरीब परिवारों को परेशान करने पर तुली है।उन्होंने ने कहा कि इस कानून से गरीब तबके के लोगों को नुकसान है। उन्होंने सभा में सभी को संविधान बचाने के लिए ललकारते हुए कहा कि बिहार ञृषिमुनियों व संतों ,दानियो का राज्य है। सरकार देश में समस्या को निदान नही कर पा रही है।जिससे हमारे देश के नौजवान भाई बेरोजगार है।रोजगार की तलाश में भटक रहे है।उन्होंने ने कहा कि ज्वलंत समस्याओं को लेकर सभा में उपस्थित लोगों से गांधी मैदान पटना आने की अपील करते हुए कहा कि गांधी जी की कर्मभूमि चंपारण से जन गण मन याञा पर निकले हैं। उन्होंने ने बताया कि यह लडाई राजनीति की नही संविधान बचाने की है बच्चों,नौजवानों की भविष्य संवारने की है।मौके पर विधायक बंटी चौधरी,मो अनवर इकबाल,जियाउर रसूल गफ्फारी ,मो खालिद वेग,धर्मेन्द्र पासवान के अलावे बड़ी संख्यामें गणमान्य लोग मौजूद थे।